मुरादाबाद: नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का धरना जारी, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी है। रविवार को अवकाश होने के कारण मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। आंदोलनकारी कार्यालय के बाहर ही धरने पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी है। रविवार को अवकाश होने के कारण मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। आंदोलनकारी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एमडीए अधिकारियों के साथ जमकर नारेबाजी की।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी ने कहा कि हमारे धरने को एक सप्ताह का समय बीत चुकी है, लेकिन एमडीए के अधिकारी सुनने को तैयारी नहीं है। जबकि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के घर मातम का माहौल बना हुआ है। अपनी आंधी उम्र मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को देने के बाद, अब नौकरी से निकाले गए लोग कहा जायेंगे। संजय कुमार सत्संगी ने कहा कि सोमवार तक अगर नौकरी से निकाले गए 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बहाली नहीं होती है तो हमारा संगठन मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठेगा।

एमडीए कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में सुभाष वाल्मीकि, सूर्याक्ष खन्ना, राजाराम, चंद्रमोहन, देवेंद्र कुमार, विमल कुमार, सतेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, राधेश्याम, सुखराम, कमलेश चंद्र, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद इदरीस और यशपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार