संभल : सड़क हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे बहजोई इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजरा खाकम गांव …

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे बहजोई इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजरा खाकम गांव से पहले बबराला की तरफ से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया और सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक किसौली निवासी 45 वर्षीय खेमपाल समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां चालक की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार