अपराधी-माफिया गले में तख्ती लटका कर मांग रहे हैं माफी: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में भय, आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है और आज अपराधी, माफिया गले में तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं। आरोग्य मेला के उद्घाटन के मौके पर योगी ने यहां रविवार को कहा कि प्रदेश में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। …

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में भय, आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है और आज अपराधी, माफिया गले में तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं। आरोग्य मेला के उद्घाटन के मौके पर योगी ने यहां रविवार को कहा कि प्रदेश में भय,आतंक फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है।

ये वही प्रदेश है जिसमें बेटी, बहनें भयभीत रहती थीं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने प्रदेश में भय आतंक फैलाया था, आज वही अपराधी ,माफिया गले में तख्ती लटका कर माफी मांग रहे हैं। उनके रहनुमाओं को अब परेशानी हो रही है, उन्हें बुरा लग रहा है और उनमें छटपटाहट हो रही है क्योंकि उनके गुर्गों पर सरकार का बुलडोज़र चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने की घोषणा कर दी है। ये देश, प्रदेश के लिए प्रसन्नता का अवसर है। वह वैज्ञानिकों का और प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद देते हैं। आरोग्य मेला बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं के लाभ देने के लिए आयोजित हो रहा है। कई बार शासन द्वारा योजनाएं लोगों को जानकारी न होने की वजह से लाभ नहीं मिल पाता। पिछले वर्ष फरवरी से इस योजना को शुरू किया गया लेकिन कोरोना के संकट की वजह से इसे बीच में रोक दिया गया।

इस योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है। ये हर रविवार को फिर से हर स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जनता साढ़े तीन सालों में बदलाव देख रही है। पहले दिल्ली से भेजा पैसा बीच में ही बंदरबांट हो जाता था लेकिन अब प्रधानमंत्री ने ऐसी व्यवस्था कर दी कि दिल्ली का पैसा सीधे गरीब के खाते में जाता है।

संबंधित समाचार