काशीपुर: दहेज के खातिर मां को किया नवजात से अलग
काशीपुर,अमृत विचार। दहेज में गाड़ी व नगदी न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की दूधमुही बच्ची को गोद से छीनकर उसे घर से बेघर कर दिया। पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम जमुनावाला तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद यूपी निवासी …
काशीपुर,अमृत विचार। दहेज में गाड़ी व नगदी न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की दूधमुही बच्ची को गोद से छीनकर उसे घर से बेघर कर दिया। पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम जमुनावाला तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद यूपी निवासी एक विवाहिता ने बताया कि 10 दिसंबर 2018 को उसका विवाह खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक युवक से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा बुरी तरह प्रताडि़त किया जाने लगा। आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में चूर होकर उसकी डंडों से पिटाई करता है। इस मामले में बीच में कई बार समझौता भी हुआ लेकिन ससुरालिए हरकतों से बाज नहीं है।
पीड़िता का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने की एवज में ससुराल वाले धमकाते हैं कि वह उसके पति की दूसरी शादी कराएंगे। इसी बीच पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया जो अब लगभग 6 माह की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों बेटी की छठी थी इस दौरान जब मायके वाले आयोजन में भारी-भरकम उपहार लेकर नहीं पहुंचे तो ससुरालियों का पारा चढ़ गया। आरोप है कि बीती रविवार की शाम लगभग पति शराब के नशे में उसे कमरे में ले गया और मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल और गोद से 6 माह की बच्ची को छीन कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
