लखनऊ: पतंग न उड़ाने को लेकर लखनऊ मेट्रो ने चलाया जागरुकता अभियान
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोशन ने मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने को लेकर लोगों को जागरुक किया। कॉरिडोर के आस-पास होने वाली पतंगबाजी से मेट्रो संपत्ति को होने वाले नुकसान को देखते हुये सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया गया । यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने जागरुकता अभियान के तहत …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोशन ने मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने को लेकर लोगों को जागरुक किया। कॉरिडोर के आस-पास होने वाली पतंगबाजी से मेट्रो संपत्ति को होने वाले नुकसान को देखते हुये सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया गया ।
यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने जागरुकता अभियान के तहत आलमबाग, सिंगार नगर, विश्वविद्यालय, बादशाह नगर व लेखराज मेट्रो स्टेशन के आस-पास के इलाकों में चाइनीज मांझों व मैटेलिक थ्रेड से पतंग नहीं उड़ाने के लिए जागरुक किया । इस दौरान मेट्रोकर्मियों ने स्थानीय लोगों को गुलाब का फूल देकर पतंगबाजी न करने की अपील की।
बता दें कि कल मेट्रो कर्मचारियों ने लखनऊ मेट्रो के जागरूकता अभियान के तहत आलमबाग मेट्रो स्टेशन से सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के बीच आस-पास के घरों में जाकर लोगों को मैटेलिक थ्रेड या चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में समाझायेंगे। दरअसल, पिछले 3 वर्षों में चाइनीज मांझे की वजह से मेट्रो की ओएचई में 500 से अधिक बार में शॉर्टशर्किट जैसी समस्या उत्तपन्न हुई है। इससे न सिर्फ यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है बल्कि इससे मेट्रो संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है।
