बरेली के नजदीक पहुंचे हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, वन विभाग अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेपाल से आए दोनों हाथी अभी तक उत्तराखंड के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बनकोटी ब्लॉक में ही हैं। रातभर हाथियों ने तमाम किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। बरेली वन प्रभाग के बहेड़ी रेंज की सीमा में हाथियों के पहुंचने की बात से अधिकारी इनकार कर रहे हैं। मुख्य …

बरेली, अमृत विचार। नेपाल से आए दोनों हाथी अभी तक उत्तराखंड के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बनकोटी ब्लॉक में ही हैं। रातभर हाथियों ने तमाम किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। बरेली वन प्रभाग के बहेड़ी रेंज की सीमा में हाथियों के पहुंचने की बात से अधिकारी इनकार कर रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन ललित कुमार के अनुसार सुबह तक हाथियों का बरेली सीमा में प्रवेश नहीं किया है। टीमें निगरानी में जुटी हैं।

संबंधित समाचार