हल्द्वानी: नगर निगम ने विभाग के 30 सीयूजी नंबर बंद कराए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम ने कार्यालय के खर्चों में कटौती कर 30 सीयूजी फोन नंबरों को बंद करा दिया है और इंटरनेट के लिए उपयोग होने वाले पांच अन्य नंबरों को भी बंद करने के निर्देश दे दिया है। विभाग ने फोन के आने वाले बिलों को भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की है। नगर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम ने कार्यालय के खर्चों में कटौती कर 30 सीयूजी फोन नंबरों को बंद करा दिया है और इंटरनेट के लिए उपयोग होने वाले पांच अन्य नंबरों को भी बंद करने के निर्देश दे दिया है। विभाग ने फोन के आने वाले बिलों को भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की है।

नगर आयुक्त की ओर से सेवा देने वाली एक निजी कंपनी को पत्र भेज कर इन नंबरों को बंद करा दिया है। विभागीय कामकाज में तेजी लाने के लिए इन नंबरों को आवंटित किया गया था। सीयूजी नंबरों के बंद होने के बाद बात करने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों के व्यक्तिगत नंबरों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभागीय निर्देश जारी कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार तत्कालिक प्लॉन सस्ता होने के कारण इन नंबरों का कनेक्शन लिया गया था। वर्तमान में इनकी कॉल दरें और इंटरनेट स्किम महंगी होने के कारण सभी नंबरों को बंद करा दिया गया है। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि कर्मचारियों के पास मौजूद निजी नंबरों पर आम जनता भी आसानी से बात कर अपनी समस्या को अवगत करा सकता है। इससे विभागीय कामकाज में किसी प्रकार की कोई रुकावट नही आएगी।

संबंधित समाचार