स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- विधायक न रहे तो भी जनता की सेवा करते रहेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुदुचेरी। केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक मल्लाडि कृष्ण राव ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को सौंपा है। मल्लाडि कृष्ण राव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करते हैं तो इसे वह उपराज्यपाल किरण बेदी को …

पुदुचेरी। केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक मल्लाडि कृष्ण राव ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को सौंपा है। मल्लाडि कृष्ण राव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उनका इस्तीफा मंजूर नहीं करते हैं तो इसे वह उपराज्यपाल किरण बेदी को भेजेंगे।

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र यानम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा भी की थी कि वह स्वयं अथवा उनके कोई रिश्तेदार किसी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लडेंगे और वह विधायक न भी रहे तो अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। इससे पहले वह सरकारी आवास और सरकारी कार प्रशासन के सुपुर्द कर चुके हैं।

संबंधित समाचार