सुलतानपुर: मेनका गांधी ने दृष्टिहीन बेजुबान को अपनाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। सांसद मेनका गांधी का बेजुबानों से प्रेम जग-जाहिर है। तीन दिवसीय दौरे पर आई सांसद मेनका गांधी ने कुत्ते के बच्चे को अपना लिया। साथ ही उसका नाम अहिल्या रखा। बता दें कि मेनका गांधी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर थी। इस बीच उनके पास बनारस …

सुलतानपुर, अमृत विचार। सांसद मेनका गांधी का बेजुबानों से प्रेम जग-जाहिर है। तीन दिवसीय दौरे पर आई सांसद मेनका गांधी ने कुत्ते के बच्चे को अपना लिया। साथ ही उसका नाम अहिल्या रखा।

बता दें कि मेनका गांधी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर थी। इस बीच उनके पास बनारस के एक कुत्ते के बच्चा को लाया गया, जिसकी दोनों आंखें नहीं थी। बनारस के लोग इसकी देखभाल करने में सक्षम नहीं दिखे। इन लोगों ने सांसद मेनका गांधी से संपर्क किया।

सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सोमवार देर शाम जब मेनका गांधी सुल्तानपुर आवास पर पहुंचीं और बनारस से आये एक व्यक्ति ने कुत्ते के बच्चे को सांसद मेनका गांधी को दिया तो उनसे नहीं रहा गया और उसे उठाकर अपनी शाल में लपेट लिया और प्यार – दुलार करने लगी। मेनका गांधी ने कहा कि भले ही इसकी अहिल्या की आँखे न हों लेकिन वे इसे दिल्ली अपने साथ रखेंगी और कोई कष्ट नही होने देंगी।

संबंधित समाचार