लखनऊ: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रेल प्रशासन की ओर से आनंद विहार टर्मिनल, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल व बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुये उत्तर रेलवे मुख्य जनसंर्पक अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 17 व …

लखनऊ, अमृत विचार। रेल प्रशासन की ओर से आनंद विहार टर्मिनल, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल व बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुये उत्तर रेलवे मुख्य जनसंर्पक अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 17 व 24, 28 जनवरी से स्पेशल ट्रेनें अग्रिम सूचना तक चलाई जायेंगी।

09033 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपर फास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 17 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से प्रात: 05.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 03.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09034 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट स्पेशल साप्ताहिक 19 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से तड़के 03.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 02.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी बोरवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आनंद नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

05025 मऊ- आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में दो दिन स्पेशल 24 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को मऊ से पूर्वाह्न 10.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ सप्ताह में दो दिन स्पेशल 25 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 01.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रात: 05.40 बजे मऊ पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी मोहम्मदाबाद, आजमगढ, शाहगंज जंक्शन, अकबरपुर, फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, ग़ाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी प्रकार 05057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 28 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात्रि 8.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 जनवरी से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से सांय 5.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी खलीलाबाद, बस्ती, गोंड़ा, लखनऊ, मुरादाबाद और ग़ाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

संबंधित समाचार