बरेली: पुजारी के बेटे से मारपीट कर दानपात्र ले गया चोर, देखें वीडियो
अमृत विचार, बरेली। चोरों ने लगातार दूसरी बार इज्जतनगर स्थित एक मंदिर को निशाना बना लिया। इस बार चोर मंदिर से दानपात्र ही उठाकर ले गया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत पुलिस से तो वह रिपोर्ट दर्ज करने से टालमटोल करती रही। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर टीम के …
अमृत विचार, बरेली। चोरों ने लगातार दूसरी बार इज्जतनगर स्थित एक मंदिर को निशाना बना लिया। इस बार चोर मंदिर से दानपात्र ही उठाकर ले गया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत पुलिस से तो वह रिपोर्ट दर्ज करने से टालमटोल करती रही। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
इज्जतनगर के शंकर पार्वती मंदिर में पुजारी विजय महाराज ने बताया कि बुधवार की रात 2:45 बजे चोर मंदिर परिसर से दानपात्र उठाकर ले जाने लगा। आहट होने पर पुजारी का बेटा जाग गया और उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया। चोर ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया।
चोर दानपात्र में रखे हजारों रुपये अपने साथ ले गया। इससे पहले भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था। भाजपा नेता मिंटू सिंह ने इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज से की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मंदिर में चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
