गेंदबाजी करते हुए ग्रोइन चोट का शिकार हुए नवदीप सैनी
ब्रिस्बेन। गेंदबाजों की चोट से परेशान चल रही भारतीय टीम की चिंता को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की ग्रोइन चोट ने बढ़ा दिया है। सैनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को गेंदबाजी करने के दौरान ग्रोइन चोट का शिकार हो गए। वह अपना आठवां ओवर …
ब्रिस्बेन। गेंदबाजों की चोट से परेशान चल रही भारतीय टीम की चिंता को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की ग्रोइन चोट ने बढ़ा दिया है। सैनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को गेंदबाजी करने के दौरान ग्रोइन चोट का शिकार हो गए।
वह अपना आठवां ओवर भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गए। उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया। सैनी का स्कैन कराया गया है लेकिन उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं आयी है।
इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तथा ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले से बाहर रहे और इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर नटराजन और सुंदर को मौका मिला। इसके अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी भी चोटिल हो चुके हैं। सैनी के चोट पर फिलहाल कोई सूचना आना बाकी है।
