बाराबंकी: 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की कोतवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। मिशन शक्ति के अंतर्गत एसएम इंटर कालेज बारिनबाग की कक्षा 12वीं की छात्रा काजल सिंह को कोतवाल बनाया गया। इस दौरान उसने थाना टिकैतनगर में लोगों की समस्या सुनी और उनका निस्तारण किया। इसके बाद चौराहे पर यातायात नियमों का पालन न करने वालों को हिदायत देकर चालान भी काटा गया। इस …

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। मिशन शक्ति के अंतर्गत एसएम इंटर कालेज बारिनबाग की कक्षा 12वीं की छात्रा काजल सिंह को कोतवाल बनाया गया। इस दौरान उसने थाना टिकैतनगर में लोगों की समस्या सुनी और उनका निस्तारण किया। इसके बाद चौराहे पर यातायात नियमों का पालन न करने वालों को हिदायत देकर चालान भी काटा गया। इस अनूठी पहल से बेटियां आत्मविश्वास से लबरेज दिखी ।

थाने पर प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह द्वारा थानेदार बनी छात्रा व साथ मे आई अन्य छात्राओं को पुलिस के कार्यों को बारे में बताया गया। वहीं भारतीय दंड संहिता की धाराओं से भी परिचित कराया गया। महिलाओं से जुड़े अपराध पर छात्राओं को जागरूक किया गया।

सीओ रामसनेही घाट पंकज सिंह ने कहा कि बालिकाएं घरों से निडर होकर निकलें। रास्ते में कहीं भी अपने को असुरक्षित न महसूस करें। कही भी अनहोनी आदि की आंशका पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। अपने मन से संकुचित विचार निकाल पूरी निर्भीकता से रहें। वर्तमान परिवेश में छात्राएं किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। इस मौके पर एसएसआई सुभाष चन्द्र यादव, एसआई जवाहर पाल, सौम्य जायसवाल, उमेश सिंह, आनंद निगम, अमित चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार