लखनऊ: लोक निर्माण विभाग में बनाया गया थिंक टैंक, उत्तर प्रदेश के विकास को लगेंगे नए पंख
लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में विभाग के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों का थिंक टैंक बनाया गया । इससे लोक निर्माण विभाग के कार्यों में गति आयेगी साथ ही गुणवत्ता भी आयेगी और जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान बड़ी आसानी से हो सकेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लोक निर्माण …
लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में विभाग के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों का थिंक टैंक बनाया गया । इससे लोक निर्माण विभाग के कार्यों में गति आयेगी साथ ही गुणवत्ता भी आयेगी और जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान बड़ी आसानी से हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थिंक टैंक के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवों से विभाग में ही नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास को नए पंख लगेंगे।
लोक निर्माण विभाग के नए “लोगों” का अनावरण भी किया
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में किए जा रहे इस नए प्रयोग के आशातीत परिणाम हासिल होंगे और यह थिंक टैंक ,एक कंसल्टेंसी फर्म से भी कहीं अधिक उपयोगी सिद्ध होगा।
विभागाअध्यक्ष ने कहा कि थिंक टैंक के गठन से विभाग की छवि निखरेगी
आपको बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर 6 सदस्यीय थिंक टैंक का गठन किया गया है ,जिसमें पूर्व विभागाध्यक्ष रहे आरसी बरनवाल ,राजीव रतन सिंह ,निवर्तमान प्रमुख अभियंता पंकज बकाया सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जेपी श्रीवास्तव एकेसिंह जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव वअरुण कुमार सिन्हा को रखा गया है। सेवानिवृत्त इंजीनियरों को लोक निर्माण विभाग में सम्मान सहित बैठने की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।
