लखनऊ: संजय यादव अध्यक्ष और डा. संजय सिंह बने महासचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आवास विकास अवध विहार योजना सेक्टर 3 स्थित बसेरा 1 और 2 में रविवार को गोदावरी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी आवंटियों की बैठक हुई, जिसमे सदस्यों ने सामूहिक रुप से गठन की चर्चा की। इसके उपरांत आवास विकास के अधिशाषी अभियंता डीके श्रीवास्तव निर्वाचन अधिकारी के रूप में …

लखनऊ। आवास विकास अवध विहार योजना सेक्टर 3 स्थित बसेरा 1 और 2 में रविवार को गोदावरी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी आवंटियों की बैठक हुई, जिसमे सदस्यों ने सामूहिक रुप से गठन की चर्चा की। इसके उपरांत आवास विकास के अधिशाषी अभियंता डीके श्रीवास्तव निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

उनके समक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। निर्वाचन के दौरान सभी वरिष्ठ सदस्यों व अन्य सदस्यों ने वोटिंग की। इसके बाद मतगणना संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने रामसागर तिवारी को संरक्षक चुना वही संजय यादव अध्यक्ष व डा. संजय सिंह महासचिव के पद पर विजयी हुये। अधिशाषी अभियंता ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसी क्रम में मान सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल शुक्ला( बसेरा-1) उपाध्यक्ष, अमित सिंह उपाध्यक्ष, प्रभात तिवारी कोषाध्यक्ष, मंगल सिंह मीडिया प्रभारी, जीवन सिंह वरिष्ठ संयुक्त सचिव, शिव सिंह संयुक्त सचिव, मनोज चौबे संयुक्त सचिव, सुशील सिंह संयुक्त सचिव, प्रमोद मिश्रा, सचिव चुने गये। राहुल शुक्ला (बसेरा-2) सचिव, अशोक कुशवाहा सचिव, विमल सिंह, सचिव बी.एन.जायसवाल विधिक सलाहकार, विकास वर्मा विधिक सलाहकार, अंजलि विधिक सलाहकार चुने गये। वहीं आरपी सिंह वरिष्ठ सदस्य, दीपक सिंह वरिष्ठ सदस्य, शैलेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ सदस्य, गिरीश चौरसिया, वरिष्ठ सदस्य, हरिचरन वरिष्ठ सदस्य, प्रभाकर सिंह सदस्य, शैलेंद्र सिंह सदस्य, जितेंद्र कुमार सदस्य, आशीष मिश्रा सदस्य, भावेश पाठक सदस्य, राहुल त्रिपाठी सदस्य विजय कुमार यादव सदस्य, मोहम्मद साज सदस्य चुने गये। सभी विजयी पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यो व सदस्यों को लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार