इंडिया का पहला 1000+ चिपसेट वाला 5G फोन OPPO Reno5 Pro लॉन्च, 65वॉट फास्ट चार्जिंग से है लैस
इंटरनेशनल मार्केट में अपनी लुक और स्टाईल का लोहा मनवाने के बाद टेक ब्रांड ओपो का नया 5G स्मार्टफोन OPPO Reno5 Pro आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। अटरेक्टिव लुक और शानदार फीचर्स से लैस रेनो5 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन बना है जिसमें मीडियाटेक का ही 5जी चिपसेट डायमनसिटी 1000प्लस दिया गया है। …
इंटरनेशनल मार्केट में अपनी लुक और स्टाईल का लोहा मनवाने के बाद टेक ब्रांड ओपो का नया 5G स्मार्टफोन OPPO Reno5 Pro आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। अटरेक्टिव लुक और शानदार फीचर्स से लैस रेनो5 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन बना है जिसमें मीडियाटेक का ही 5जी चिपसेट डायमनसिटी 1000प्लस दिया गया है। OPPO Reno5 Pro को 35,990 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है जो आने वाली 22 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
डिसप्ले
OPPO Reno5 Pro 5G को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की 3डी कर्व्ड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह डिसप्ले ओएलईडी पैनल पर बनी है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। ओपो रेनो5 प्रो की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है जिसे स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए 3डी ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है।
प्रोसेसिंग
ओपो रेनो5 प्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 1000+ चिपसेट दिया गया है। बता दें कि मीडियाटेक का यह चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और OPPO Reno5 Pro इंडिया में इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेनो5 प्रो में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी
OPPO Reno5 Pro 5G स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह नया ओपो फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
