ब्रिसबेन में भारत की जीत के बाद BCCI ने खोला खजाना, पांच करोड़ के बोनस का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से जीत के साथ बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखने के लिये पांच करोड़ रुपये बोनस देने की घोषणा की। भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन 328 रन का लक्ष्य हासिल करके ब्रिसबेन …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से जीत के साथ बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखने के लिये पांच करोड़ रुपये बोनस देने की घोषणा की। भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन 328 रन का लक्ष्य हासिल करके ब्रिसबेन के गाबा में पिछले 32 साल से चली आ रही आस्ट्रेलियाई बादशाहत खत्म की।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने इसके तुरंत बाद ट्वीट करके भारतीय टीम को बधाई दी और बोनस की घोषणा की। गांगुली ने ट्वीट किया, ”उल्लेखनीय जीत। आस्ट्रेलिया जाकर इस तरह से टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज करना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिये पांच करोड़ रुपये बोनस की घोषणा की है। यह जीत किसी भी संख्या से बढ़कर है। टीम का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है।”

शाह ने उनसे ठीक पहले ट्वीट किया, ”बीसीसीआई ने टीम के लिये बोनस के तौर पर पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह भारतीय क्रिकेट के लिये विशेष क्षण हैं। टीम ने अपने जज्बे और कौशल का बेजोड़ नमूना पेश किया।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता