गुपकार अलायंस से अलग हुई जेकेपीसी, सजाद लोन बोले- हम गठबंधन से ले रहे हैं तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्ल्यरेशन (पीएजीडी) से मंगलवार को अलग होने की घोषणा कर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) ने गठबंधन को गंभीर झटका दिया। जेकेपीसी ने दावा किया है कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के दौरान गठबंधन में शामिल पार्टियों ने छद्म उम्मीदवारों को मैदान में उतार कर भरोसा तोड़ा है। जेकेपीसी के …

श्रीनगर। पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्ल्यरेशन (पीएजीडी) से मंगलवार को अलग होने की घोषणा कर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) ने गठबंधन को गंभीर झटका दिया। जेकेपीसी ने दावा किया है कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के दौरान गठबंधन में शामिल पार्टियों ने छद्म उम्मीदवारों को मैदान में उतार कर भरोसा तोड़ा है।

जेकेपीसी के अध्यक्ष सजाद लोन, जो पीएजीडी के प्रवक्ता भी थे, ने गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को पत्र लिखकर कहा कि उनकी पार्टी में बहुमत का दृष्टिकोण यह है कि चीजों के गड़बड़ होने की प्रतीक्षा करने के बजाय सौहार्दपूर्ण तरीके से गठबंधन से बाहर निकल जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन से बाहर निकल रही है, न कि उद्देश्यों से, जिसमें जम्मू-कश्मीर की पूर्ववर्ती राज्य की विशेष स्थिति की बहाली भी शामिल है। मैं हालांकि यह जोड़ना चाहूंगा,“ हम गठबंधन से तलाक ले रहे हैं न कि इसके उद्देश्य से। हम उन उद्देश्यों का पालन करना जारी रखेंगे जो हमने यह गठबंधन बनाते समय तय किए थे।”

सजाद लोन ने कहा कि पीएजीडी नेतृत्व को आश्वस्त होना चाहिए कि हम उन सभी मुद्दों पर समर्थन का विस्तार करेंगे जो घोषित उद्देश्यों के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा, “हमने सभी पार्टी नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे पीएजीडी गठबंधन या उसके नेताओं के खिलाफ कोई बयान जारी न करें।”

संबंधित समाचार