अयोध्या: यूपी दिवस में प्रतिभाग के लिए किया रामलीला का मंचन
अयोध्या। यूपी दिवस 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ व नोएडा में मनाया जाएगा। जिसमें लोककलाओं को संरक्षित करने के लिए सांस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या मण्डल को रामलीला व फरूवाही लोकनृत्य प्रतियोगिता आवंटित की गई है। यूपी दिवस में प्रतिभाग करने के लिए अयोध्या मण्डल से रामलीला …
अयोध्या। यूपी दिवस 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ व नोएडा में मनाया जाएगा। जिसमें लोककलाओं को संरक्षित करने के लिए सांस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या मण्डल को रामलीला व फरूवाही लोकनृत्य प्रतियोगिता आवंटित की गई है।
यूपी दिवस में प्रतिभाग करने के लिए अयोध्या मण्डल से रामलीला व फरूवाही लोकनृत्य के सर्वश्रेष्ठ दल को भेजा जाएगा। उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि दोनों विधाओं में चयन के लिए अयोध्या स्थित अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। देर शाम मिले परिणाम में रामलीला में सजीवन मिश्रा प्रथम, संगीता आहूजा द्वितीय तथा महावीर शरण का दल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं फरूवाही लोकनृत्य में विजय यादव प्रथम, माता प्रसाद वर्मा द्वितीय तथा मुकेश कुमार के दल को तृतीय स्थान मिला है।
डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि चयन के लिए कमिश्नर एमपी अग्रवाल व डीएम अनुज कुमार झा ने संयुक्त रूप से निर्णायक समिति गठित की है। अध्यक्ष एडीएम सिटी डा. वैभव शर्मा, सदस्य सचिव उप निदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह, आकाशवाणी केंद्र प्रभारी योगेंद्र योग प्रसाद, मनुचा डिग्री कॉलेज के प्रधानाध्यापक रूमा अरोड़ा, साकेत डिग्री कॉलेज की संगीत विभागाध्यक्ष सुरभि पाल, संस्कृति विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ, संस्कृति विभाग लखनऊ के अभय सिंह शामिल हैं।
