बरेली: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टूटा फाटक, चालक गिरफ्तार
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार रात बिलपुर फाटक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर से टूट गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रैक्टर चालक को आरपीएफ में गिरफ्तार कर लिया है। रेल धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया मंगलवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ी गुजरने के लिए …
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार रात बिलपुर फाटक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर से टूट गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रैक्टर चालक को आरपीएफ में गिरफ्तार कर लिया है। रेल धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज जा रहा है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया मंगलवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ी गुजरने के लिए 344 फाटक बंद किया था। मालगाड़ी गुजरने का बाद गेटमैन फाटक खोल नहीं पाया तब तक फतेहगंज के बरगांव गांव का रहने वाला प्रेमपाल गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली लेकर तेजी से आ रहा था। तेज स्पीड की वजह से वह ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर सका और फाटक में टकरा गया। टक्कर इतनी जोर की थी कि फाटक टूट गया। सूचना पर आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमपाल पर रेल धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की तैयारी चल रही है। गुरुवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
