बाइडेन के शपथग्रहण समारोह से पहले वाशिंगटन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाशिंगटन। अमेरिका के कैपटल (संसद भवन) में हुए हिंसक दंगे और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जो बाइडन बुधवार को वाशिंगटन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को न केवल संभावित बाहरी खतरे का मुकाबला करना पड़ रहा है बल्कि उनकी चिंता है कि सुरक्षा …
वाशिंगटन। अमेरिका के कैपटल (संसद भवन) में हुए हिंसक दंगे और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जो बाइडन बुधवार को वाशिंगटन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को न केवल संभावित बाहरी खतरे का मुकाबला करना पड़ रहा है बल्कि उनकी चिंता है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा कोई कर्मी भी ड्यूटी के दौरान हमला कर सकता है।
हालांकि, बाइडन को किसी विशेष खतरे का उल्लेख नहीं किया गया है। इसके बावजूद सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन जैसी स्थिति है और 25 हजार से अधिक सैनिक और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। सुरक्षा तैयारियों के तहत सड़कों पर टैंक और कंक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं।
राष्ट्रीय स्मारक को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी संसद परिसर की घेराबंदी की गई और प्रत्येक मार्ग पर जांच चौकी बनाई गई है। पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।
कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी घोर दक्षिणपंथी और मिलिशिया समूह के सदस्यों की निगरानी कर रहे हैं। उनकी चिंता ऐसे सभावित समूहों के सदस्यों द्वारा वाशिंगटन में आकर हिंसक संघर्ष भड़काने को लेकर है। हालांकि, पेंटागन के अधिकारियों ने उनकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।
दो अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने एसोसिएटड प्रेस को बताया कि हटाए गए सभी 12 कर्मियों के दक्षिण पंथी मिलिशिया समूह से संबंध थे या उन्होंने कट्टरपंथी विचार सोशल मीडिया पर साझा किए थे। नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल डेनियल होकेंसन ने पुष्टि की है कि सदस्यों को कार्य से हटाकर घर भेजा गया है।
ट्विटर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट ‘पोट्स’ को करेगा ‘रीसेट’, हट जाएंगे सारे ‘फॉलोअर्स’
ट्विटर इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह सबसे बुरे सपनों में से एक हो सकता है कि वह सुबह उठे और उसका एक भी ‘फॉलोअर’ ना हो, लेकिन बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट के साथ यह असल में होने वाला है। ट्विटर ने देश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट को ‘रीसेट’ करने की योजना बनाई है, जिससे इस अकाउंट के सारे ‘फॉलोअर्स’ हट जाएंगे।
