किसान आंदोलन: 10वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा, सरकार के इस प्रस्ताव पर भी नहीं माने किसान
नई दिल्ली। किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। सरकार ने किसानों को एक साल के लिए कृषि कानूनों पर रोक लगाने और एक कमेटी का गठन करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन किसान संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया। साथ ही सरकार की ओर से ये भी अपील …
नई दिल्ली। किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। सरकार ने किसानों को एक साल के लिए कृषि कानूनों पर रोक लगाने और एक कमेटी का गठन करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन किसान संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया। साथ ही सरकार की ओर से ये भी अपील की गई कि इस प्रस्ताव के साथ-साथ आपको आंदोलन भी खत्म करना होगा। ऐसे में एक बार फिर बातचीत से कोई रास्ता नहीं निकला पाया।
