बरेली: हिंयुवा ने वेब सीरिज तांडव के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
अमृत विचार, बरेली। हिंदू युवा वाहिनी ने ताडंव वेब सीरिज पर प्रतिबंध लागने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इससे पहले हिंयुवा की जिला और महानगर इकाई ने वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी करने वाले सैफ अली खान का पुतला कलेक्ट्रेट गेट …
अमृत विचार, बरेली। हिंदू युवा वाहिनी ने ताडंव वेब सीरिज पर प्रतिबंध लागने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इससे पहले हिंयुवा की जिला और महानगर इकाई ने वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी करने वाले सैफ अली खान का पुतला कलेक्ट्रेट गेट फूंक कर जूते चप्पलों से पिटाई करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। हिंयुवा ने बाइक रैली निकाल कर सड़कों पर विरोध जताया है।
सीरिज के डायरेक्टर सैफ अली खान एवं अमेजॉन प्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीओ से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने मांग की है कि वेब सीरिज में धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला दृश्य दिखा गया है।
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म की भावना को आघात पहुंचाने का ताडंव वेब सीरिज में किया गया है। देवी, देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई है। जो हिंदू धर्म के खिलाफ सोची समझी साजिश है। इसके चलते इसे प्रतिबंधित किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान मंत्री जिला अनुज वर्मा, जिला संयोजक सुमित सक्सेना, जिला महामंत्री जय शंकर शर्मा, महानगर संयोजक राहुल ठाकुर, महानगर प्रभारी राजकुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष गिरीश राजवंशी और सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
