बरेली: प्रधानमंत्री ने जब लाभार्थियों से पूछा कैसा महसूस कर रहे, अब तो आपका मकान बन जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना के लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त आनलाइन प्रदान की गई। इसमें जनपद के प्रत्येक लाभार्थी को 40 हजार प्रति की दर से 4608 लाभार्थियों को 18करोड़ 43 लाख रुपए उनके खातों में …

अमृत विचार, बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना के लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त आनलाइन प्रदान की गई। इसमें जनपद के प्रत्येक लाभार्थी को 40 हजार प्रति की दर से 4608 लाभार्थियों को 18करोड़ 43 लाख रुपए उनके खातों में स्थानांतरित किया गया।

एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक,मंडलायुक्त,जिलाधिकारी।

प्रधानमंत्री ने सीधे लाभार्थियों से संवाद करने का काम किया। उनसे पूछा कि आपको कैसा महसूस हो रहा है कि आपका मकान बन जाएगा। इस दौरान आवास के लाभार्थी बेहद खुश दिखे। इसके अतिरिक्त इन लाभार्थियों को मनरेगा के तहत लाभाविंत करते हुए 90 मानव दिवस का 18,000 रुपए भी प्रदान किया जाएगा।

इन लोगों को शौचालय के लिए भी 12000 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर और बिजली का कनेक्शन भी प्रदान किया जाएगा। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्य, मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, ज़िलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार