सत्ता संभालते ही बाइडेन ने ट्रंप की अहम नीतियों को पलटा, 15 कार्यकारी आदेशों पर किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं। इन कार्कारी आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में पुन: शामिल होने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं। इन कार्कारी आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में पुन: शामिल होने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका को बाहर होने से रोकने, मुस्लिम देशों से लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध को हटाने और मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को तत्काल रोकना आदि शामिल हैं।

बाइडेन ने बुधवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा,‘‘ मैं आज के कार्यकारी कदमों से गौरवान्वित हूं, और मैंने अमेरिका की जनता से जो वादा किया किया था, उन्हें मैं पूरा करने जा रहा हूं, अभी लंबी यात्रा करनी है। ये बस कार्यकारी आदेश हैं। वे जरूरी हैं, लेकिन जो हम करने वाले हैं उनके लिए हमें विधेयकों की जरूरत पड़ेगी। ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले दिनों में वह और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। बाइडेन का पहला कार्यकारी आदेश 100 दिन मास्क लगाने वाला था, जिसमें देश की जनता से 100 दिन तक मास्क लगाने की अपील की गई है। व्हाउट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में कहा कि बाइडेन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने संवाददाताओं को इन आदेशों से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा