लखनऊ: शहीद ट्रेन हादसा- पहले दिन ट्रेन हादसे से जुड़े लोगों से की पूछताछ
लखनऊ, अमृत विचार। अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे चारबाग में पटरी से उतरने की जांच गुरुवार से शुरू हो गई। दिल्ली रेलवे बोर्ड से लखनऊ पहुंची तीन सदस्यीय टीम उत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय के कमेटी हाल में पहले दिन ट्रेन हादसे से जुड़े लोगों से पूछताछ की। रेलवे …
लखनऊ, अमृत विचार। अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे चारबाग में पटरी से उतरने की जांच गुरुवार से शुरू हो गई। दिल्ली रेलवे बोर्ड से लखनऊ पहुंची तीन सदस्यीय टीम उत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय के कमेटी हाल में पहले दिन ट्रेन हादसे से जुड़े लोगों से पूछताछ की। रेलवे के अधिकारी बताते है कि अभी कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ होना बाकी है। जांच टीम घटना स्थल का भी मुआयना करेगी।
जिसमें दो से तीन का समय लग सकता है। इसके बाद ही जांच टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगी। इसके बाद ही डिब्बों के पटरी से उतरने की सही वजह पता चल सकेगा। बता दें कि बीते सोमवार की सुबह अमृतसर से जयनगर (दरभंगा) जाने वाली शहीद स्पेशल ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन के आउटर पर दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित दूसरे बोगी में बैठाकर रवाना किए गए। इस हादसे की जांच गुरुवार को शुरू हो गई। जिसमें मुख्य संरक्षा अधिकारी के निर्देश पर उत्तर रेलवे मुख्यालय के डिप्टी सीएसटीई, डिप्टी सीएमई व डिप्टी सीई की तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। जहां जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कोचों, क्षतिग्रस्त पटरियों का निरीक्षण के बाद ट्रेन के दोनों चालकों समेत अन्य रेलकर्मियों व पर्यवेक्षकों से पूछताछ शुरू हो गई।
