बाराबंकी: विधिक सेवा प्राधिकरण की जागरूकता बैठक सम्पन्न
बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को राजकीय महिला अस्पताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव श्वेता चन्द्रा ने बालिकाओं की शिक्षा एवं जन्म के अधिकार पर चर्चा करते हुए सभी से अपील की कि वह महिलाओं …
बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को राजकीय महिला अस्पताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव श्वेता चन्द्रा ने बालिकाओं की शिक्षा एवं जन्म के अधिकार पर चर्चा करते हुए सभी से अपील की कि वह महिलाओं के हितार्थ रचित कानूनों का पालन करें और सामाजिक सुधारों में सहभागी बनें। डा. सोमेन्द्र नाथ द्वारा कोविड-19 संक्रमण की लक्षण, पहचान, एवं बचाव के उपायों के विषय में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के संचालन विपिन कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। इस अवसर डाॅ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. सोमेन्द्र नाथ, डॉ. एसपी तिवारी, मोहित वर्मा, सुरेन्द्र पटेल, मोहित प्रजापति, कुरैशा खातून मौजूद रहे।
