लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीनियर डॉक्टर
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में अपना खासा प्रभाव रखने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार शाम अचानक बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें चेस्ट इंफ्क्शन होना बताया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर अस्पताल …
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में अपना खासा प्रभाव रखने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार शाम अचानक बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें चेस्ट इंफ्क्शन होना बताया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही रिम्स अधीक्षक डॉ.विवेक कश्यप, जेल आईजी बीरेंदर भूषण और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अस्पताल पहुंचे।
इससे पहले लालू प्रसाद यादव अचानक सुर्खियों में तब आ गए थे जब बिहार में पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान को विधानसभा की कार्यवाही से गैर हाजिर होने के लिए लालच देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद कथित तौर पर फोन करने के बाद चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची में रिम्स के निदेशक के बंगले से वापस अस्पताल के पेइंग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।
राजेंद्र आयुर्वज्ञिान संस्थान (रिम्स) के अतिरक्ति निदेशक एवं झारखंड के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव डा. वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव को रिम्स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड के कमरा नंबर ए-11 में स्थानांतरित कर दिया गया।
