कन्नौज: महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कार्रवाई न होने पर अनशन पर बैठी पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कलेक्ट्रेट परिसर में  शुक्रवार को एक महिला  आमरण अनशन पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक एनजीओ में दबंगों ने घुसकर उसके साथ मारपीट की व दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला का कहना है कि उसने मामले …

कन्नौज। कलेक्ट्रेट परिसर में  शुक्रवार को एक महिला  आमरण अनशन पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक एनजीओ में दबंगों ने घुसकर उसके साथ मारपीट की व दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसके बाद पीड़िता कलेकट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ न्याय किया जाये और दबंगो पर कार्रवाई की जाये।

संबंधित समाचार