बरेली: तीन करोड़ की जमीन के लिए करा दी देवर की हत्या
अमृत विचार, बरेली। तीन करोड़ रुपये कीमत की जमीन को बाहरी को देने की बात सुनकर भाभी ने देवर की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने गांव के ही लोगों को कुछ जमीन देने का वादा किया। इसके बाद चार लोगों ने उसकी हत्या की और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव …
अमृत विचार, बरेली। तीन करोड़ रुपये कीमत की जमीन को बाहरी को देने की बात सुनकर भाभी ने देवर की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने गांव के ही लोगों को कुछ जमीन देने का वादा किया। इसके बाद चार लोगों ने उसकी हत्या की और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार हत्यारोपी की तलाश जारी है।
शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस ऑफिस में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि 20 जनवरी को भोजीपुरा के मांडा गांव में वहीं के रहने वाले जागन लाल (50) का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला की जागन लाल की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच की पता चला की जागन लाल ने कई शादियां की थी। इस समय वह दो औरतों के साथ रह रहा था। उनमें से एक के लड़के के नाम पर वह जमीन करना चाहता था। जमीन की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। यह बात उसकी भाभी मुन्नी देवी को नगवार गुजरी।
इसके बाद उसने गांव के ही देव सिंह से मिलकर देवर की हत्या की साजिश रची थी। उसका कहना था कि वह अपनी जमीन में से उसे 6 बीसा जमीन देने का वादा किया था। इसके बाद देव सिंह ने प्रहलाद, दर्शन सिंह यादव और कालीचरण से मिलकर 19 जनवरी की रात गला घोटकर जागन लाल की गला घोटकर हत्या कर दी और फिर उसे मफरल का फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुन्नी देवी, देव सिंह, प्रहलाद यादव और दर्शन सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं फरार चल रहे कालीचरण की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दो लाख रुपये में होना था कत्ल
जागन लाल की हत्या के बदले देव सिंह ने दो लाख रुपये तीनों लोगों को देने के लिए कहा था। उसने हत्या के बाद तीनों को 35 हजार रुपये भी दे दिए थे। उसके पास 6 बिसुआ जमीन आनी थी। जिसपर वह अपना घर बनाता।
शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को जांच में पता चला था कि रात में गांव के कुछ लोग जागन लाल के घर के बाहर घूम रहे थे। उन्होंने वहां पर शराब भी पी थी। इसके बाद लोटा मांगने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद चारों ने मिलकर उनकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
