नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज: पीएम मोदी, रामनाथ कोविंद सहित इन नेताओं ने किया नमन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर नमन किया है तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। May the thoughts and ideals of Netaji Subhas Chandra Bose keep inspiring us to work towards building an India …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर नमन किया है तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
May the thoughts and ideals of Netaji Subhas Chandra Bose keep inspiring us to work towards building an India that he would be proud of…a strong, confident and self-reliant India, whose human-centric approach contributes to a better planet in the years to come. pic.twitter.com/6UxeBoKJX7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
पीएम मोदी ने टि्वट कर लिखा, “ महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।” सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी की जयंती को देश भर में हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वहीं पीएम मोदी खुद आज कोलकाता में पराक्रम दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।
महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। #ParakramDivas
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2021
सुभाष चन्द्र बोस को कोविंद ने किया याद, श्रद्धांजलि दी
रामनाथ कोविंद ने ताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ट्वीट करके कहा, “ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।” उन्होंने आगे कहा, “ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।”
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को "पराक्रम दिवस" के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 23, 2021
नायडू ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि नेताजी साहस, बलिदान और प्रतिबद्धता की प्रतिनूर्ति थे. मातृभूमि को ब्रिटिश दासता से मुक्त कराने के लिए उन्होंने असाधारण योगदान दिया। इसके लिए राष्ट्र सदैव का उनका ऋणी रहेगा। नायडू ने अपने संदेश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इस कथन का भी उल्लेख किया कि – अपनी आज़ादी की कीमत अपने खून से चुकाना हमारा फ़र्ज़ है। जो आज़ादी हम अपने त्याग और बलिदान से हासिल करेंगे उसे हम अपनी ताकत के बल पर सुरक्षित रख सकेंगे।
The Vice President paying floral tributes to Netaji Subhash Chandra Bose on #NetajiJayanti today. #ParakramDiwas pic.twitter.com/bYX5yE7l9q
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 23, 2021
शाह ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं जयंती पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने शनिवार को अपने टि्वट संदेश में कहा , “ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा , “ सम्पूर्ण राष्ट्र नेताजी के पराक्रम और अविरल संघर्ष के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें एक अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी है। समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।
नेताजी की जयंती पर गुवाहाटी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
सुभाष बाबू के अन्दर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अनंत प्रवाह विद्यमान था। उनके अद्भुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगों के हृदय में स्वतंत्रता का ज्वार उत्पन्न किया। उनका जीवन देश के युवाओं के लिए एक आदर्श है। pic.twitter.com/C7PGhh2XsQ
— Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2021

नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा। नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को ‘‘पराक्रम दिवस’’ की शुभकामनाएं भी दी। नड्डा ने कहा, ‘‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु आपके त्याग, बलिदान और समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।’’
शिवराज ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया नमन
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आज उनका स्मरण करते हुए उनके प्रति नमन किया है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्री सुभाषचंद्र बोस के वाक्य का उद्धरण करते हुए लिखा है ‘मैं संकट एवं विपदाओं से भयभीत नहीं होता। संकटपूर्ण दिन आने पर भी मैं भागूँगा नहीं, वरन आगे बढ़कर कष्टों को सहन करूँगा।’ श्री चौहान ने कहा कि अपने ओजस्वी विचारों व कर्मों से देश की माटी के कण-कण को गौरवान्वित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोटिश: नमन।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ठाकरे ने यहां बांद्रा स्थित अपने निजी निवास ‘मातोश्री’ में आजाद हिंद फौज के संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित की।
ममता ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने ट्वीट करके कहा, ” देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक सच्चे नेता थे और लोगों की एकता में दृढ़ता से विश्वास करते थे। हम इस दिन को देशनायक दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 जनवरी 2022 तक यानी साल भर चलने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा। नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय भी बनाया जा रहा है, जिसका सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा और ये विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ संबद्ध होगा। ” बनर्जी ने कहा कि देशनायक दिवस के मौके पर आज बंगाल में एक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष बंगाल में गणतंत्र दिवस की परेड भी नेताजी को समर्पित की जाएगी। केंद्र को 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए।