रांची के रिम्स से दिल्ली AIIMS में शिफ्ट किए जाएंगे लालू यादव, तेजस्वी बोले- फेफड़ों में भरा पानी, चेहरे पर आई सूजन
रांची। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लालू यादव की हालत देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है। वहीं लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है …
रांची। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लालू यादव की हालत देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है। वहीं लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है।
इस बीच शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की।
लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में भी उनकी अच्छी सेहत के लिए हवन पूजा का दौर जारी है। यहां वैदिक मंत्रोच्चार से पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना की जा रही है। लालू प्रसाद यादव के परिवार के लोग भी इस हवन पूजा में शामिल हैं।
