उन्नाव: ‘कांग्रेस ने कराई थी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की हत्या’- साक्षी महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। भाजपा नेता और जनपद के सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को औरास विकास खंड की ग्राम सभा उतरा डकोली मे विकास कार्यों के उद्धघाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मंच से सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस को …

उन्नाव। भाजपा नेता और जनपद के सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को औरास विकास खंड की ग्राम सभा उतरा डकोली मे विकास कार्यों के उद्धघाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मंच से सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के काल में भेज दिया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई थी, वह भी केवल इसलिए क्योंकि उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू कहीं नहीं ठहरते थे।

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत जिन्होंने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने सीधे नही थे कि मांगने से आजादी देते। तभी सुभाष चन्द्र बोस कहा करते थे तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा। सांसद ने कहा कि लहू के भाव से खरीदी गई थी आजादी। इस आजादी के लिये कई क्रांतिकारियो ने अपना बलिदान दिया।

संबंधित समाचार