बरेली के युवक को लखनऊ में बेरहमी से पीटा, मौत
अमृत विचार, बरेली। लखनऊ में मजदूरी करने के लिए गए बरेली के युवक की लखनऊ में पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के पेन कार्ड घटनास्थल पर …
अमृत विचार, बरेली। लखनऊ में मजदूरी करने के लिए गए बरेली के युवक की लखनऊ में पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के पेन कार्ड घटनास्थल पर ही छूट गए हैं। वहीं, सरोजनी नगर थाने में परिजनों ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
देवरनियां थाना क्षेत्र के जमनिया गांव निवासी 22 वर्षीय वीरेन्द्र पुत्र प्रेमबाबू पिछले दिनों लखनऊ में शटरिंग का काम करने के लिए गया था। वीरेन्द्र के जीजा अमित ने बताया कि 20 जनवरी को उसका काम पर ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
आरोप है कि युवक को आरोपियों ने लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। जब उसके साथियों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। घायल वीरेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर बरेली आ गए। देवरनियां पुलिस से शिकायत की गई है।
लखनऊ में किसी बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई थी। परिजनों की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया गया है। -राकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, देवरनियां थाना
