बरेली: 6089 लाभार्थी निर्माण श्रमिकों के खाते में पहुंचा चिकित्सा सुविधा का पैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को चिकित्सा सुविधा के लिए सरकार की तरफ से उनके खाते में पैसा डाला गया है। जिसमें श्रम विभाग में एक कार्यकम का आयोजन किया गया। शहर विधायक के हाथों से सर्टिफिकेट पाने के बाद श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय बालिका …

अमृत विचार,बरेली। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को चिकित्सा सुविधा के लिए सरकार की तरफ से उनके खाते में पैसा डाला गया है। जिसमें श्रम विभाग में एक कार्यकम का आयोजन किया गया। शहर विधायक के हाथों से सर्टिफिकेट पाने के बाद श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्रम विभाग में रविवार को 6089 लाभार्थी निर्माण श्रमिकों के खाते में चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ पैसा डाला गया। कार्यक्रम में शहर विधायक डा. अरुण कुमार के द्वारा श्रमिकों को सर्टिफिकेट वितरण किए गए। विधायक ने श्रमिकों से कहा कि वो और अधिक श्रमिकों को भी इसकी जानकारी दें। जिससे बाकी लोगों का भी आवेदन हो सके और वो भी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

उप श्रम आयुक्त अनुपमा गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जगह-जगह कैंप लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक करने के बाद उन्हें पंजीकरण और नवीनीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजीत कुमार कन्नौजिया ने बताया कि श्रमिकों को योजनाओं के बारे में जागरुकता से बताया।

महीप सिंह द्रारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी गई। टैक्निकल रिसोर्स पर्सन जीशान अंसारी के द्वारा श्रमिकों को मिशन शक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल श्रम की जानकारी दी गई। प्रियंका वर्मा द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी दी और बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए श्रमिकों को प्रेरित किया।

संबंधित समाचार