बरेली: 30 जनवरी तक ठंड से नहीं मिलेगी निजात, 4 डिग्री तक जाएगा न्यूनतम तापमान
अमृत विचार, बरेली। मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। रविवार सुबह से ही घना कोहरा छा जाने से सर्दी बढ़ गई। दोपहर में हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने 30 जनवरी तक कड़ कड़ाती ठंड पड़ने के आसार जताए हैं। उन्होंने इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री …
अमृत विचार, बरेली। मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। रविवार सुबह से ही घना कोहरा छा जाने से सर्दी बढ़ गई। दोपहर में हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने 30 जनवरी तक कड़ कड़ाती ठंड पड़ने के आसार जताए हैं। उन्होंने इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक ले जाने का पूर्वानुमान बताया है।
शनिवार रात से ही घना कोहरा छा गया। जिस कारण वाहनों को हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलाया गया। कोहरे के कारण सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया। जिससे रविवार को सड़कों पर चहल पहल कम ही रही। बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।
कड़ाके की ठंड से न सिर्फ बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं प्रभावित बनी हुई है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा.आरके सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी ठंड का प्रकोप 30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा।
बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जाने की संभावना है। बताया कि इस बार वर्षा कम होने की वजह से सूखी ठंड अधिक है। शहर वासियों को 30 जनवरी तक गलन वाली ठंड से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। सुबह शाम घना कोहरा भी लोगों की मुसीबत बनकर उभरेगा।
