मतदाता दिवस पर बोले पीएम मोदी- निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन आयोग द्वारा हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने और चुनावों के सुचारू रूप से आयोजन में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि यह खास तौर पर युवाओं में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरुकता फैलाने का भी दिन है।

मतदान के अधिकार का सम्मान करना चाहिए: कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मतदान के अधिकार के लिए दुनिया भर में लोगों ने बहुत संघर्ष किया है और ऐसे में इस अधिकार का हमेशा सम्मान करते रहना चाहिए। कोविंद ने कहा कि हमारे देश में भारत सरकार अधिनियम 1919 और 1935 के द्वारा चुनिंदा लोगों को ही मतदान का अधिकार दिया गया था। लेकिन स्वतंत्र भारत के हमारे संविधान में आरंभ से ही 21 वर्ष या अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान किया। बाद में इस आयु को घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को याद दिलाना चाहूंगा कि हम सभी को मतदान के बहुमूल्य अधिकार का सदैव सम्मान करना चाहिए। मतदान का अधिकार कोई साधारण अधिकार नहीं है। दुनिया भर में मतदान के अधिकार के लिए लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।

अमित शाह बोले- मताधिकार का इस्तेमाल करने का संकल्प लें युवा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मतदान लोकतंत्र की बड़ी शक्ति है और यह नागरिकों के अधिकार के साथ-साथ उनका कर्त्तव्य भी है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, यह हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मैं सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि आप सजग व जागरुक होकर राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प लें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

संबंधित समाचार