मुरादाबाद: दुष्कर्म व पाक्सो में फरार आरोपी पकड़े जाएंगे, फरवरी से होगी अभियान की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में नाराजगी व्यक्त करने के बाद पुलिस ने अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब एक माह तक पूरे मंडल में यह अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी ने फरवरी से …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में नाराजगी व्यक्त करने के बाद पुलिस ने अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब एक माह तक पूरे मंडल में यह अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी ने फरवरी से अभियान की शुरुआत करने के आदेश अधीनस्थों को दिए हैं। सर्किल आफीसर नियमित गिरफ्तारी की समीक्षा करेंगे।

सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
पूरे जिले में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन दुष्कर्म के मामले समने आ रहे हैं। कहीं घर पर महिलाओं को हवस का शिकार बनाया जाता है तो कहीं खेत में बुरी नीयत से दबोच लिया जाता है। तीन तलाक के मामले भी आए दिन सामने आ रहे हैं, हालांकि दुष्कर्म के अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। लाकडाउन में तो पुलिस ने लंबे समय से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी तमाम आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

फरवरी से लगातार चलेगा अभियान
इधर शासन स्तर पर हुई समीक्षा में इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की गई। शासन के आदेश के बाद अब एक माह तक इन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी इस अभियान में लगाया गया है। बताया जाता है कि मुरादाबाद जिले में इस तरह के मामलों के करीब विभिन्न मामलों में करीब 75 आरोपी फरार चल रहे हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा हे कि पूरे जिले में फरवरी से एक माह के लिए स्पेशल अभियान चलाय जाएगा। सभी क्षेत्राधिकारियों को इसकी नियमित मानीटरिंग करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार