बरेली: जोन में बवाल करवा सकते हैं 13542 हिस्ट्रीशीटर, पुलिस अलर्ट
संजय शर्मा, बरेली। पंचायत चुनाव दबंगई के दम पर प्रभावित न हो सके, इसके लिए पुलिस जोन में हिस्ट्रीशीटरों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को कई हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी नहीं मिल रही है। उन्हें यह तक पता नहीं चल रहा है कि गायब हिस्ट्रीशीटर कहां हैं। साथ ही बरेली में शहर से देहात तक …
संजय शर्मा, बरेली। पंचायत चुनाव दबंगई के दम पर प्रभावित न हो सके, इसके लिए पुलिस जोन में हिस्ट्रीशीटरों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को कई हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी नहीं मिल रही है। उन्हें यह तक पता नहीं चल रहा है कि गायब हिस्ट्रीशीटर कहां हैं। साथ ही बरेली में शहर से देहात तक हिस्ट्रीशीटरों की भरमार है। 2605 हिस्ट्रीशीटर यहां घूम रहे हैं। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को लिस्ट तैयार की है।
जोन में बदमाशों ने गैंग बनाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। साथ ही तमाम लोग अपनी दबंगई को जिंदा रखने के लिए गांव से लेकर शहरों तक मारपीट और रंगदारी मांगने का काम आज भी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने जब इन पर कार्रवाई की तो पता चला कि बरेली जिले में 2705 गैंगस्टर है। इनमें सट्टा कराने वाली राबिया भी शामिल है।
उन्होंने गलत तरीके से दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम कमा ली है जिसे पुलिस ने चिन्हित किया है। साथ ही तमाम हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस के साथ मिलकर मोटी कमाई की है। इन हिस्ट्रीशीटरों में से कई लोग शहर से ही फरार हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, बदायूं में 2070 हिस्ट्रीशीटर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पीलीभीत में इनकी संख्या 1074 है।
वहीं, शाहजहांपुर में पुलिस ने 1407 लोगों की अब तक हिस्ट्रीशीट खोली है। मुरादाबाद में 1470 बदमाश पुलिस के रिकार्ड में दर्ज हैं जिन पर नजर रखी जा रही है। वहीं, बिजनौर में इनकी संख्या 1846 है। रामपुर में 1256 हिस्ट्रीशीटरों के नाम जिले के थानों में दर्ज हैं। संभल में 1063 हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस के होश उड़ा रखे हैं। वहीं, अमरोहा में जोन के सबसे कम 661 हिस्ट्रीशीटर हैं।
जिले में 2705 हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित किया गया है। उन पर नजर रखी जा रही है। कई और लोगों की हिस्ट्रीशीटर खोली जा रही है। कुछ लोगों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
