मेक्सिको के राष्ट्रपति कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर उपचार शुरू होने की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं, उनमें इसके मामूली लक्षण हैं। ओब्राडोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी और कहा कि उनका उपचार चल रहा है। Lamento informarles que estoy contagiado de COVID-19. Los síntomas son leves pero ya …

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं, उनमें इसके मामूली लक्षण हैं। ओब्राडोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी और कहा कि उनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैं कोविड-19 से पीड़ित हूं। इसके लक्षण मामूली हैं तथा मेरा उपचार शुरू हो गया है।’’ इसके पहले यह घोषणा हुई थी कि कोरोना वायरस के रूस निर्मित टीके स्पूतनिक वी खुराकों की आपूर्ति के बारे में सोमवार को ओब्राडोर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे।

मेक्सिको में कोरोना वायरस के 17 लाख से अधिक मामले हैं तथा यहां संक्रमण के कारण करीब 1,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार