लखनऊ: 27 जनवरी से छपरा-गोमतीनगर-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 10 माह से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से छपरा कचहरी के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये ट्रेन 27 जनवरी से अगले आदेशों तक रोजाना चलेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05114 छपरा कचहरी से गोमतीनगर स्पेशल …

लखनऊ, अमृत विचार। 10 माह से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से छपरा कचहरी के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये ट्रेन 27 जनवरी से अगले आदेशों तक रोजाना चलेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05114 छपरा कचहरी से गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी से व ट्रेन नंबर 05113 गोमतीनगर से छपरा कचहरी 28 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी।

ट्रेन नंबर 05114 छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन से 27 जनवरी से रोजाना शाम 7:20 बजे चलकर गोमतीनगर अगले दिन सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05113 गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से 28 जनवरी से रोजाना रात 09:10 बजे चलकर बाराबंकी के रास्ते अगले दिन सुबह 08:40 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही, तमकुही रोड, थावे जंक्शन, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरख व मढोरा में होगा। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, आठ जनरल, सात स्लीपर, दो थर्ड एसी व सेकेंड एसी समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

संबंधित समाचार