बरेली: गणतंत्र दिवस पर अलर्ट, चलाया गया चेकिंग अभियान
बरेली, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अलर्ट रही। जिले में सघन चेकिंग अभियान चालाया गया। शहर में जगह-जगह होटलों, रोडवेज, जंक्शन समेत बाजार में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ टीमों ने चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। गणतंत्र दिवस की पहली शाम …
बरेली, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अलर्ट रही। जिले में सघन चेकिंग अभियान चालाया गया। शहर में जगह-जगह होटलों, रोडवेज, जंक्शन समेत बाजार में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ टीमों ने चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली।
गणतंत्र दिवस की पहली शाम जिले की पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही। देहात इलाकों के साथ ही शहर में भी जगह-जगह सघन अभियान चलाए गए। टैफिक पुलिस ने भी वहनों को चेक किया और बाहर से आने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस के कई होटलों में संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉड के साथ लगातार रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला रहा है। यहां रखे सामान और ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। इस दौरान रोडवेज, बाजार, रेलवे स्टोशन पर लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र भी चेक किए।
जंक्शन पर जीआरपी सीओ ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस पर अलर्ट को लेकर जीआरपी सीओ देवी दयाल ने बरेली जंक्शन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने जीआरपी टीम के साथ पूरे जंक्शन पर निरीक्षण किया। साथ गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट रहने के आदेश जारी किए। कहा कि सभी ट्रेनों में संघन निरीक्षण किया जाए।
सोमवार दोपहर करीब 03:00 बजे जीआरपी सीओ देवी दयाल मुरादाबाद से बरेली जंक्शन पहुंचे। पहले उन्होंने सभी जवानों को संबोधित करते हुए पूछा कि किसी भी जवान को कोई दिक्कत समस्या तो नहीं है। यदि कोई दिक्कत समस्या है तो वह बता सकता है। इसके बाद वह जीआरपी टीम के साथ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखने के लिए निकल लिए। उन्होंने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण किया। संदिग्ध वस्तु प्रतीत होने पर उसके बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद लखनऊ काठगोदाम ट्रेन के आने पर उसमें भी उन्होंने निरीक्षण के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने पार्सल घर, टिकट खिड़की आदि जगहों पर भी निरीक्षण किया। उनके साथ इस मौके पर जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, महिला आरक्षी आशी, पिंकी समेत तमाम जवान मौजूद रहे।
रेंज में शांति के लिए आईजी को मिला प्लेटिनिम चिन्ह
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मान चिह्न दिए जाएंगे। इनमें ऑपरेशनल कार्य, सेवाभिलेख के आधार पर भी रेंज के 24 तो जिले के 15 पुलिसकर्मियों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर चिन्ह व स्क्राल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आईजी राजेश कुमार पांडेय को भी प्लेटिनम चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कल आईजी राजेश पांडेय को ऑपरेशनल कार्य के आधार पर प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।
वहीं आरक्षी सचिन कुमार, आलोक कुमार, मुकेश बाबू, रोहिताश कुमार धारीवाल, अरविंद कुमार, लाखन सिंह, बलवान सिंह समेत रहीमउद्दीन को सिल्वर प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। आरआई हरेंद्र पाल, जयपाल सिंह, शेखर सिंह, रमेश सिंह, हरिओम समेत मुन्नू सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और लल्लू राम को उत्क्रष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। अन्य 11 पुलिसकर्मियों को स्क्रॉल भी दिए जाएंगे। पुलिस लाइन के मैदान में परेड के बाद प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा आईजी को यह चिन्ह प्रदान करेंगे।

