भारत में कोरोना वायरस के 12,689 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,06,89,527

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,89,527 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1,03,59,305 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,89,527 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1,03,59,305 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.91 प्रतिशत हो गई।

उसने बताया कि 137 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,724 हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,76,498 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जनवरी तक 19,36,13,120 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 5,50,426 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव