अमेठी: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के 3,42,322 लाभार्थियों के खाते में 2409 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन हस्तांतरण की। इसी क्रम में जनपद अमेठी के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रथम किश्त के 702, द्वितीय किश्त के 1083 व तृतीय किस्त के 902 …

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के 3,42,322 लाभार्थियों के खाते में 2409 करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन हस्तांतरण की। इसी क्रम में जनपद अमेठी के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रथम किश्त के 702, द्वितीय किश्त के 1083 व तृतीय किस्त के 902 लाभार्थियों के खाते में 2426.50 लाख की धनराशि हस्तांतरित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पांच लाभार्थियों को प्रतिकात्मक स्वरूप चाभी देने के साथ ही पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जो भी योजना होगी पात्रता के आधार पर जनपद के हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाई जाएगी, जिससे कि पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सके।

इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा उमाशंकर वर्मा सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार