लखनऊ: पटना-कोटा ट्रेन कल से सप्ताह में तीन दिन और चलेगी
लखनऊ। राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन और चलाने का निर्णय लिया है। अभी तक ये ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन चल रही थी। ऐसे में 28 जनवरी गुरुवार से पटना से और …
लखनऊ। राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन और चलाने का निर्णय लिया है। अभी तक ये ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन चल रही थी। ऐसे में 28 जनवरी गुरुवार से पटना से और एक फरवरी सोमवार से कोटा से ट्रेन चलेगी।
रेलवे प्रशासन पहले सुलतानपुर होकर सप्ताह में दो दिन पटना-कोटा ट्रेन शुरुआत की थी। जिसका संचालन बढ़ाकर अब गुरुवार से 03239 पटना से गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को भी चलेगी। वापसी में एक फरवरी से यह ट्रेन कोटा से सोमवार, मंगलवार और शनिवार को भी चलेगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 11:45 बजे संचालित होकर लखनऊ रात 11:40 बजे पहुंचकर कोटा अगले दिन सुबह 11:55 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 03238 कोटा से शाम 6:10 बजे अगले दिन सुबह 6:45 बजे लखनऊ होते हुए पटना शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन
कोटा से चलकर इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन, ब्याना, भरतपुर, मथुरा, आगरा छावनी, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, जमनिया, बक्सर, डुमरान, आरा, बिहिटा और दानापुर स्टेशनों से होते हुए पटना पहुंचेगी।
