बाराबंकी: प्रियंका ने पहले ही प्रयास में पास की पीसीएस परीक्षा, बनीं क्षेत्रीय वन अधिकारी
मसौली, बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली क्षेत्र के ग्राम दहेजिया मजरे ज्योरी की प्रियंका यादव अपने पहले प्रयास में ही यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्रीय वन अधिकारी बनीं हैं। प्रियंका यादव के पिता रामनरेश यादव ने गांव में ही अपने निजी खेत में छप्पर डाल कर दो दशक पहले नेता सुभाष चंद्र बोस स्कूल …
मसौली, बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली क्षेत्र के ग्राम दहेजिया मजरे ज्योरी की प्रियंका यादव अपने पहले प्रयास में ही यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्रीय वन अधिकारी बनीं हैं। प्रियंका यादव के पिता रामनरेश यादव ने गांव में ही अपने निजी खेत में छप्पर डाल कर दो दशक पहले नेता सुभाष चंद्र बोस स्कूल की शुरुआत की थी तो किसी को यह नही पता था कि छप्पर के नीचे पढ़ने वाली गांव की बेटी एक दिन पिता के सपनों को साकार कर पीसीएस अधिकारी बनेगी।
पीसीएस में चयनित प्रियंका यादव ने बताया कि अपने पिता के स्कूल से जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा के बाद आइडियल इन्टर कालेज सहादतगंज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा युग निर्माण इन्टर कालेज हरख, स्नातक की शिक्षा मुंशी रघुनन्दन प्रसाद पटेल डिग्री कालेज बाराबंकी तथा परास्नातक सहयोगी आरबी परास्नातक महाविद्यालय खुशहालपुर से पूरी की। इसके बाद पीसीएस की तैयारी समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में की। जिसमें उपनिदेशक सुनीता यादव के मार्गदर्शन में बेहतर तैयारी का मौका मिला और उनके आशीर्वाद से पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास की।
