बरेली: वीडियो कॉलिंग में न्यूड होकर की रिकार्डिंग, अब कर रही ब्लैकमेल
अमृत विचार, बरेली। लॉकडाउन के बाद से देश में साइबर क्राइम तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में बरेली के एक निजी कॉलेज से स्नातक कर बैंक में नौकरी करने वाला एक युवक इसका शिकार हुआ है। उसे नेकेड कॉल कर जाल में …
अमृत विचार, बरेली। लॉकडाउन के बाद से देश में साइबर क्राइम तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में बरेली के एक निजी कॉलेज से स्नातक कर बैंक में नौकरी करने वाला एक युवक इसका शिकार हुआ है। उसे नेकेड कॉल कर जाल में फंसाया गया और अब उससे रुपयों की मांग की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर उसकी वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है। आरोपी ने कुछ लोगों को उसका वीडियो फॉरवर्ड भी कर दिया है।
युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसके पास एक नंबर से पहले व्हाट्सएप पर संदेश आया। इसके बाद उसने चैट करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने एक-दो बार सिंपल वीडियो कॉल भी की मगर उस समय ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। बाद में उसने एक दिन नेकेड वीडियो कॉल की और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली।
इसके बाद वह लड़की उसे पैसे मांगकर ब्लैकमेल करने लगी। जब युवक ने उसे पैसे देने इनकार कर दिया तो उसने वह वीडियो युवक के फेसबुक फ्रेंडों को भेजना शुरू कर दिया। युवक का कहना है कि उसे बार-बार धमकी मिल रही है कि पैसे नहीं दिए तो वह उसकी वीडियो सभी को भेज दी जाएगी।
ऐसे मामलों में लोग अपनी इज्जत की खातिर पुलिस कार्रवाई करने से भी डरते हैं। इसका फायदा उठाकर यह साइबर क्राइम तेजी से हो रहा है। बताते चलें कि साइबर क्राइम का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी साइबर क्राइम के कई केस सामने आए हैं मगर अधिकांश केसों में लोग इसका शिकार होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते।
