बरेली: हैलो पुलिस… मकान में आग लगने से जिंदा जल गई है महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूपी 112 पर कॉल करके मकान में आग लगने के बाद महिला की मौत की सूचना दे दी गई। इसके बाद लखनऊ मुख्यालय से बरेली फायर बिग्रेड को फोन किया गया। इसके बाद आनन-फानन में फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई। बाद में पता लगा कि सूचना फर्जी थी। …

अमृत विचार, बरेली। यूपी 112 पर कॉल करके मकान में आग लगने के बाद महिला की मौत की सूचना दे दी गई। इसके बाद लखनऊ मुख्यालय से बरेली फायर बिग्रेड को फोन किया गया। इसके बाद आनन-फानन में फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई। बाद में पता लगा कि सूचना फर्जी थी। उसके बाद कॉल करने वाली लड़की की मां ने पुलिस से माफी मांगी उसके बाद मामले को रफा-दफा किया गया। फर्जी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

बिहारीपुर चौकी के बाहर महिला से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे के मंद बुद्धि युवती ने खाना बना उसने अपनी मां के फोन से यूपी 112 पर कॉल करके मकान में आग लगने से महिला की मौत होने की खबर दी। इसके बाद लखनऊ मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना को गंभीरता से लेते हुए यूपी 112 मुख्यालय से फायर बिग्रेड को मामले की सूचना दी गई।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन घंटों भटकने के बाद पता चला कि मंदबुद्धि युवती ने मां के फोन से डायल 112 पर झूठी सूचना दी थी। इसके बाद बरेली से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक हड़कंप मच गया, फिलहाल तो महिला अपनी मंद बुद्धि बेटी को लेकर बिहारीपुर पुलिस चौकी पहुंची यहां पर हाथ जोड़कर माफी मांगी इसके बाद मामले को रफा-दफा किया गया।

संबंधित समाचार