‘वन मिनट टू फेम’ के माध्यम से बरेली के युवा होंगे फेमस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ब्रेन चैंपियंस और डीनेक्सस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वन मिनट टू फेम नाम से एक इवेंट कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी बरेली में संदीप बत्रा को सौंपी गई है। इस इवेंट में 5 से लेकर 55 वर्ष तक के सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। गुरुवार हो होटल एलए …

अमृत विचार, बरेली। ब्रेन चैंपियंस और डीनेक्सस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वन मिनट टू फेम नाम से एक इवेंट कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी बरेली में संदीप बत्रा को सौंपी गई है। इस इवेंट में 5 से लेकर 55 वर्ष तक के सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।

गुरुवार हो होटल एलए में हुई एक प्रेसवार्ता में संदीप बत्रा ने बताया कि बच्चों, युवाओं, वयस्कों के टैलेंट को जानने के लिए इस इवेंट को कराया जा रहा है। इसमें आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.1mintofame.com पर जाना होगा। सभी आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस इवेंट में नृत्य, संगीत, गायन, भाषण, अभिनय आदि शामिल हैं। किसी भी श्रेणी में प्रतिभाग करने के लिए लोगों को एक मिनट का वीडियो बनाकर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आवेदन कर्ताओं के लिए दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी 5 से 15 वर्ष के लिए और दूसरी श्रेणी 16 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए है।

बत्रा बताते हैं कि इस वेबसाइट पर आने वाली सभी वीडियो को पहले वह एडिट करेंगे। बाद में उन्हें आवेदनकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वापस कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर लाइक्स और शेयर के आधार पर जज फैसला लेंगे और विजेताओं के नाम घोषित करेंगे।

बत्रा बताते हैं कि यह इवेंट 14 फरवरी को बंद हो जाएगा। इसके बाद एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। फरवरी के आखिरी सप्ताह में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। इस इवेंट के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, पारुल मलिक (छोटी सी आशा), प्रवीण हांडा (हांडा पब्लिक स्कूल), अंजुला नारंग (मॉडल/सामाजिक कार्यकर्ता), अमित चौधरी (गणितज्ञ), राशि खट्टर (कोरियोग्राफर/डांसर), परिनीता अग्रवाल (गायिका), अवनी अत्री (मनोवैज्ञानिक), पवन सक्सेना (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्ण गोपाल राज (पत्रकार) जज हैं।

संबंधित समाचार