बरेली: विश्वविद्यालय में रोजगारपरक शिक्षा के बजट की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था दी जाएगी। इसके तहत विश्वविद्यालय में 11 प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है। इन प्रकोष्ठों के लिए भवन, उपकरण और अन्य सामग्री खरीदने के लिए बजट की तैयारी शुरू हो गई है। कुलसचिव ने सभी प्रकोष्ठों के निदेशकों व समन्वयकों को बजट का प्रस्ताव …

अमृत विचार, बरेली। नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था दी जाएगी। इसके तहत विश्वविद्यालय में 11 प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है। इन प्रकोष्ठों के लिए भवन, उपकरण और अन्य सामग्री खरीदने के लिए बजट की तैयारी शुरू हो गई है। कुलसचिव ने सभी प्रकोष्ठों के निदेशकों व समन्वयकों को बजट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रस्ताव जल्द होने वाली वित्त समिति की बैठक में रखे जाएंगे। कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी शासन के निर्देश के अनुसार प्रकोष्ठ बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत सबसे पहले पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। पाठ्यक्रम मौजूदा स्थिति के हिसाब से तैयार किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रम में रोजगार पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इसके लिए उद्यमियों, विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए गए हैं।

कुछ दिन पहले सभी प्रकोष्ठों के निदेशक और समन्वयक भी चुन लिए गए थे। अब इन सभी प्रकोष्ठों को संचालित करने के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। सभी के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। वित्त समिति की मोहर लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासन ने भी 15 जनवरी को विश्वविद्यालय के अलावा महाविद्यालयों में भी 10 तरह के प्रकोष्ठों की स्थापना करने के निर्देश जारी किए थे। कुलसचिव ने भी शासन के आदेश का पालन करने और सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी महाविद्यालयों को शासन के आदेश की कॉपी भी भेजी गई है।

21 जनवरी को शासन ने नई शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम पर सुझाव देने के निर्देश जारी किए थे। बुधवार को कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों को इस संबंध में सुझाव देने के निर्देश जारी किए हैं। नए पाठ्यक्रम के प्रति शिक्षक, छात्र, व अभिभावक भी सुझाव दे सकते हैं। कुलसचिव ने शिक्षण संस्थानों में तंबाकू फ्री करने की शासन की गाइडलाइंस का पालन करने के भी निर्देश जारी किए हैं। सभी महाविद्यालयों को गाइडलाइंस भी भेज दी गई हैं।

संबंधित समाचार